कूड़ा न जलाएं न बहाएं, इसे विश्व कल्याण के लिए उपयोगी बनाएं। यही स्लोगन है फरीदाबाद बेस्ड धरती मां ट्रस्ट का, जो वेस्ट से वसुंधरा बनाने में न सिर्फ खुद विश्वास रखती है, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं। इन दिनों सेक्टर- 34 के एग्जिबीशन ग्राउंड में लगे वसुंधरा 2018 चंडीगढ़ फन कार्निवल में इनका एक स्टॉल है।


